सोमवार को जब कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने सूबे की शपथ ली, तब कुछ दक्षिणपंथी रुझान वाले फ़ेसबुक पेज और ग्रुप एक लेख शेयर कर रहे थे.
उनका दावा था कि अमरीकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव की विवेचना कर मुख्य कारणों की एक फ़ेहरिस्त तैयार की है कि आख़िर भारतीय जनता पार्टी और मोदी खेमे को इन चुनावों में हार का सामना क्यों करना पड़ा.
शेयर किए जा रहे आर्टिकल के अनुसार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारतीय वोटर्स के पैटर्न को समझाने की कोशिश की है और बताया है कि मौजूदा मोदी सरकार को इन नतीजों से क्या सबक लेने चाहिए.
ये 'आर्टिकल' तस्वीर और टेक्स्ट के तौर पर अंग्रेज़ी समेत हिन्दी में भी पोस्ट किया गया है. साथ ही इसे व्हॉट्सऐप पर भी शेयर किया जा रहा है.
कुछ लोगों ने इस आर्टिकल का लब्बोलुआब लिखा है कि 'भारतीय वोटर बेहद संकीर्ण मानसिकता के हैं जो हमेशा शिक़ायत करते रहते हैं. साथ ही उन्हें अपनी समस्याओं के हल तुरंत चाहिए, वो लंबी योजनाओं में विश्वास नहीं करते.'
इस कथित आर्टिकल में और क्या-क्या लिखा है?
भारतीयों की नज़र में हर काम सरकार का काम है और उन्हें अपनी समस्याओं के 'लॉन्ग टर्म हल' नहीं चाहिए.
भारतीयों की याद्दाश्त कमज़ोर है और उनका दृष्टिकोण बहुत ही संकीर्ण.
वो पुरानी बातें भूल जाते हैं और नेताओं के पिछली ग़लतियों को माफ़ कर देते हैं.
भारतीय ढीठ होकर जातिवाद पर वोट करते हैं. जातिवाद एक मुख्य शत्रु है जो युवाओं का उत्थान नहीं होने देता और उन्हें बाँटता है.
चीन और पाकिस्तान में जातिवाद फ़ैलाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि दोनों ही GDP के लिये भारतीय बाज़ार पर निर्भर हैं.
लोगों को सस्ता डीजल चाहिए, कर्ज़ माफ़ी चाहिए, लेकिन 'सबका साथ, सबका विकास' वो नहीं जानते.
वो सिर्फ़ अपनी पॉकेट में आये धन को जानते हैं.
भारत में जीतने के लिए मोदी को स्टेट्समैनशिप छोड़कर, पॉलिटिशियन बनना होगा.
इस लेख के अंत में लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने बतौर पीएम बहुत काम किया है, लेकिन भारत के लोग उनके काम की प्रशंसा नहीं कर रहे.
इस लेख की सच्चाई
अपनी पड़ताल में हमने पाया कि लेख बताकर शेयर की जा रही ये पोस्ट फ़र्ज़ी है.
फ़ेसबुक सर्च से पता चलता है कि 11 दिसंबर के बाद से इस पोस्ट को न्यूयॉर्क टाइम्स का आर्टिकल बताकर शेयर किया जा रहा है.
लेकिन 'नरेंद्र मोदी' और 'विधानसभा चुनाव 2018' जैसे की-वर्ड्स से सर्च करने पर ये साफ़ हो जाता है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा कोई आर्टिकल नहीं लिखा है जिसमें विधानसभा चुनावों की विवेचना कर भाजपा की हार के कारण बताए गए हों और भारतीय लोगों के लिए ऐसी भाषा में तो कोई लेख अमरीकी साइट पर क़तई नहीं लिखा गया है.
भाषाई बारीकी पर उतरें तो इस पोस्ट में लिखी गई अंग्रेज़ी बहुत ग़लत है. अंग्रेज़ी के "caste" और "promote" जैसे सरल शब्द भी ग़लत लिखे हुए हैं.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसका मज़ाक भी बनाया है. लेकिन भाषाई स्टाइल अमरीकी अख़बार की स्टाइल शीट से बिल्कुल मेल नहीं खाता.
दिलचस्प है कि ये कथित लेख भाजपा की हार के लिए जनता को ही दोषी ठहराता है. जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी पाँचों राज्यों में चुनावी जनादेश का आगे बढ़कर स्वीकार किया है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
肺炎疫情:国际呼声高涨下,中国拒绝就新冠病毒溯源调查让步
面对国际上不断高涨的呼吁,要求就新型 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代...
-
उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सभापति और सपा नेता रमेश यादव के बेटे अभिजीत को उसकी ही मां ने मार डाला। घटना शनिवार रात की है। पोस्टमॉर्टम में गल...
-
中新网客户端3月24日电 中新网客户端北京 色情性&肛交集合 3月24日电(任思雨) 凉皮、 色情性&肛交集合 蛋糕、奶茶…… 色情性&肛交集合 疫情防控期间,宅家生活把很多 色情性&肛交集合 人修炼成了大厨, 色情性&肛交集合 但是连续多日的做饭, 色情性&肛交集...
-
中新网北京8月26日电 (记者 张蔚然)谈及美国总统特 朗普近日命令美企寻找在华经营的替代方案,中国外交部发言人耿爽26日在北京表示,望美方多多听取各界意见,算清利弊得失,切勿意气用事。 当天的例行记者会上,有记者问:美国总统特朗普上周五发推特称,我命令伟大的美国公司...
No comments:
Post a Comment